Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियान शुरू:भीषण गर्मी में हजारों लोगों को मिलेगा जल और अन्न प्रसाद

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार ने बड़ा अभियान शुरू किया है। 'जहां सेवा, वहां ईश्वर का वास' के मूलमंत्र के साथ संस्था ने जल सेवा और अन्न सेवा का संकल्प लिया है, जिससे रोजाना हजारों लोगों को राहत मिलेगी। संस्था के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि मई-जून की तेज गर्मी को देखते हुए शहर के 11 प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आरओ युक्त वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। डालीगंज बाजार, आईटी चौराहा, चौक, लाल कुआं, निशातगंज और महानगर समेत कई जगहों पर ये सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उनका कहना है कि कोई भी राहगीर या जरूरतमंद प्यासा न रहे, यही संस्था का लक्ष्य है। दो महीने तक चलेगा रोजाना भंडारा प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि ज्येष्ठ माह और बड़े मंगल के महत्व को देखते हुए मंदिर परिसर में दो महीने तक प्रतिदिन भंडारे का आयोजन होगा। हर शाम 5 से 7 बजे तक हजारों लोगों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, दाल-चावल, हलवा और शीतल पेय वितरित किया जाएगा। सेवा कार्यों में हमेशा आगे रही संस्था कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि संस्था ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव से काम करती है। श्री श्याम परिवार लंबे समय से धार्मिक आयोजनों के साथ रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्य करता आ रहा है।संस्था ने शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों से इस सेवा अभियान में सहयोग की अपील की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसी की शादी से पहले युवक की मौत:झांसी में बाइक को बोलेरो ने उड़ाया, मामी व 2 बच्चे घायल
    Next Article
    लखनऊ में 'वो अफसाना' नाटक का मंचन:साहिर-अमृता की प्रेम कहानी पर आधारित, संगीत-शायरी से सराबोर प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment