Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'वो अफसाना' नाटक का मंचन:साहिर-अमृता की प्रेम कहानी पर आधारित, संगीत-शायरी से सराबोर प्रस्तुति

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एमबी क्लब छावनी में 'वो अफ़साना' नाटक का मंचन किया गया। यह प्रस्तुति मोहब्बत, शायरी और संगीत के नाम रही, जिसने दर्शकों को प्यार में हार को भी जीत जैसा महसूस कराया। हुनर क्रिएशन एंड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से दिल्ली की राबता संस्था के कलाकारों ने इसे मंचित किया। यह नाटक हिंदी-उर्दू साहित्य के प्रसिद्ध रचनाकारों साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम को समर्पित था। इसमें उनके जीवन और प्रेम कहानी को गीतों और संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। निर्देशक शमीर ने इस प्रस्तुति में शोध और सच्ची घटनाओं का संतुलित मेल दिखाया। अधूरे प्रेम को सहजता से दर्शाया मंचन में साहिर और अमृता के रिश्ते की गहराई, उनके अधूरे प्रेम और आंतरिक भावनाओं को सहजता से दर्शाया गया। नाटक के दौरान 'वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन...' जैसे संवादों ने दर्शकों को प्रभावित किया। कहानी एक लय में आगे बढ़ी, जिससे हर दृश्य अगले से खूबसूरती से जुड़ा रहा। कविताओं में प्रेम के विभिन्न पहलुओं को दिखाया प्रस्तुति में साहिर के लोकप्रिय गीत जैसे 'कभी कभी मेरे दिल में…', 'अभी न जाओ छोड़कर…', 'जाने वो कैसे लोग थे…' और 'मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया…' शामिल थे। अमृता प्रीतम की पंजाबी कविताओं ने भी प्रेम के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया।कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ सीजे जयचंद्रन ने कलाकारों को सम्मानित किया। संयोजक जफर नबी ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियान शुरू:भीषण गर्मी में हजारों लोगों को मिलेगा जल और अन्न प्रसाद
    Next Article
    जालौन में दो उपजिलाधिकारियों का तबादला:डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment