Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तूफान के साथ झमाझम बारिश:पेड़ में दबने से 2 रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन की मौत; 5 दिन में 11.3°C गिरा तापमान

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे तूफान के साथ झमाझम बारिश होने लगी। तेज आंधी से कई इलाकों में बिजली कट गई। रीब 20 मिनट बाद सप्लाई दोबारा चालू कर दी गई। आलमबाग, कृष्णानगर, मोहनलालगंज, खदरा, बीकेटी, फैजुल्लागंज सहित कई इलाकों में बिजली गुल हुई। इसके साथ ही हजरतगंज, बालू अड्डा, पार्क रोड, गौतम पल्ली के इलाके भी बिजली कटौती से प्रभावित हुए। बिजली विभाग ने माल, रहीमाबाद, काकोरी, गोपरा मऊ, रहमान खेड़ा, नादरगंज में बिजली आपूर्ति बंद की। कबाबा का पुरवा, अहिबरन पुर, निशातगंज न्यू हैदराबाद फीडर पर ब्रेक डाउन लिया गया। इससे 1 लाख की आबादी परेशान हुई। तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। सरोजनीनगर में वाहन चालक बारिश से बचने के लिए फ्लाईओवर के नीचे छिप गए थे। दिलकुशा गार्डन के पास बाइक पर पेड़ गिरने से दो रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन की मौत हो गई। यह घटना सुबह हुई, लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि पेड़ एक दिन पहले आई आंधी में हल्का झुक गया था। सुबह गिर गया। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को शाम 5 बजे तक तक तापमान 31.7 डिग्री रहा। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 11.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान 36 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। 5 तस्वीरें देखिए- 31.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान आज शाम पांच बजे तक तापमान 31.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 46 फीसदी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 72 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही। अस्पताल जा रहे थे दोनों रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन लखनऊ के कैंट थानाक्षेत्र में एक पेड़ बाइक से जा रहे दो दोस्तों पर गिर गया। इससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों साथ में ड्यूटी करने कैंसर इंस्टीट्यूट जा रहे थे। तभी घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुबरा बोधी बस्ती निवासी रवि शंकर पांडे (28) पुत्र शिवनारायण पांडे लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के पास किराए का मकान लेकर रहते हैं। रवि शंकर कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट अस्पताल में रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे अपने घोसी बलिया निवासी बाल किशन (27) पुत्र सुरेश चंद्र के साथ अस्पताल जा रहे थे। उसी समय हादसा हुआ। लखनऊ समेत प्रदेश में लू समाप्त मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने से प्रदेश को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। फिलहाल, प्रदेश में लू की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश का यह दौर शुक्रवार तक जारी रह सकता है। इससे मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले 24 घंटे में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है। सुबह की 2 तस्वीरें देखिए… 2-3 दिन बाद फिर गिरेगा पारा मई की शुरुआत के 2-3 दिनों में बारिश कम होगी। उसके बाद 4-5 मई को अगला पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से लखनऊ समेत प्रदेश में फिर से बारिश बढ़ने और तापमान में दोबारा गिरावट आने की संभावना है। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए- AMU में अफ्रीकी छात्र बोला- सबको AC दूंगा, मेट्रो चलवाऊंगा : 'थ्री इडियट्स' स्टाइल में स्पीच दी; एक-एक वादे पर तालियां बजीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने हिंदी में स्पीच देकर सबको चौंका दिया। यूनिवर्सिटी के 'नदीम तरीन हॉल' में मंगलवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम था। छात्र अय्यूबा ने बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' के ‘चतुर रामलिंगम’ के अंदाज में भाषण दिया। जिसे सुनकर छात्र अपनी हंसी नहीं रोक पाए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-बारिश से बदला मौसम:10-12°C तक गिरा तापमान; जानिए अगले 5 दिन का हाल
    Next Article
    मेरठ में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:जमीन के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लेन-देन बना कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment