Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आंधी-बारिश से बदला मौसम:10-12°C तक गिरा तापमान; जानिए अगले 5 दिन का हाल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हुई आंधी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अमेठी में तापमान सामान्य से करीब 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? अब मौसम की तस्वीरें देखिए- बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावितों को जल्द मिले मुआवजा यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि जनहानि, पशुहानि, घायलों और आपदा से प्रभावित सभी लोगों व किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। सीएम ने राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को संयुक्त सर्वे कर फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करें और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द राहत राशि जारी की जाए। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। मेघगर्जन/वज्रपात होने वाले जिले प्रयागराज्ज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गौडा, बलरामपुर, आवस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र। कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार इसके दृष्टिगत प्रदेश में कुछ स्थानों पर दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वर्षा का नया दौर शुरू होने से 28 अप्रैल से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे लू की स्थितियों में सुधार की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छिटपुट वर्षा का दौर शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के आसार हैं। इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… -----------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में मोमबत्ती से लगी घर में आग, ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
    Next Article
    लखनऊ में तूफान के साथ झमाझम बारिश:पेड़ में दबने से 2 रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन की मौत; 5 दिन में 11.3°C गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment