Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टक्कर के बाद बोनट पर लटका युवक:1KM तक कार दौड़ाता रहा ड्राइवर, अस्पताल में तोड़ा दम

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर कार के बोनट पर आ गया। बावजूद इसके ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। युवक को बोनट पर लटकाए हुए करीब 1 किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। बैलेंस बिगड़ने पर युवक बोनट से नीचे गिरा तो ड्राइवर कार सहित फरार हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना 18 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे हुई। मृतक की पहचान विमल पाल (32) के रूप में हुई। वह पराग चौराहे के पास लैया चना बेचता था। घर जाते समय हुआ हादसा मूल रूप से बदायूं स्थित निजामपुर निवासी विमल पाल (32) पराग चौराहे के पास लैया चना का ठेला लगाता था। यहां कृष्णा नगर में परिवार के साथ रहता था। उसके दोस्त राजेश ने बताया विमल बुधवार रात करीब 9.30 बजे पराग चौराहे से अपना लैया चना का ठेला लेकर घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले रास्ते में एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। एक किलोमीटर तक दौड़ाई कार बोनट पर गिरने के बाद भी ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, बल्कि रफ्तार तेज कर दी। विमल वाइपर पकड़कर ड्राइवर से कार रोकने की विनती करता रहा। ड्राइवर रुकने के बजाय बेतरतीब तरीके से कार चलाता रहा। लगभग 1 किलोमीटर तक कार दौड़ाने के बाद लॉ कॉलेज गेट के सामने संतुलन बिगड़ने से विमल कार के नीचे गिर गए। ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। विमल को गंभीर हालत में देखकर एक परिचित ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में तोड़ा दम पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। पत्नी ममता और करीबी दोस्तों को जानकारी दी गई। हालत बिगड़ने पर उसे लोकबंधु अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से विमल की पत्नी ममता और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बारातें बनीं जाम का कारण:स्टेशन मार्ग पर कईं बार लगा जाम, डीजे लगाकर नाचते रहे बाराती
    Next Article
    ललितपुर में बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत:शादी समारोह जा रहे थे, तीन युवक गंभीर हालत में झांसी रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment