Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दंपती से 16 लाख की ठगी:फर्जी इंस्पेक्टर बनकर मांगे आधार-बैंक डिटेल, रुपए ट्रांसफर कराए

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक व्यक्ति से 16 लाख रुपए ठग लिए। जालसाजों ने संपत्ति की जांच के नाम पर झांसे में लिया। इसके बाद डराकर दो बार में रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदरौना पारा स्थित इंडिया ग्रीन सिटी फेज-3 निवासी पूरन राम टम्टा ने बताया कि 27 फरवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर रंजीत कुमार यादव बताया। पैसे जमा कराने को बोला इसके बाद एक अन्य नंबर से प्रेम कुमार गौतम नाम के व्यक्ति ने बात की और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही। पूरन राम उनकी बातों से घबरा गए। इसके बाद आधार कार्ड की फोटो, पत्नी के आधार की कॉपी तथा बैंक खातों की पूरी जानकारी मांगी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने संपत्ति की जांच के नाम पर पैसे जमा कराने को कहा। 10 लाख रुपए ट्रांसफर कराए परिचित राकेश कुमार के जरिए 6 मार्च को आरटीजीएस से 10 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद 9 मार्च एक अन्य एकाउंट में 6 लाख रुपए और जमा करा लिए गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में इंस्पेक्टर साइबर थाना बृजेश यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पैसा किन खातों में गया। इसकी ट्रांजैक्शन चेन भी चेक की जा रही है। ये सावधानी बरतें साइबर एक्सपर्ट आलोक सिंह का कहना है कि कोई भी पुलिस या सरकारी एजेंसी फोन पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही बैंक डिटेल या ओटीपी मांगती है। संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत कॉल काटकर 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में खेत में पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष:दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले, 24 लोग घायल
    Next Article
    सहारनपुर में सीएम योगी ने शाकंभरी माता के किए दर्शन:नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया, 75 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment