Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में खेत में पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष:दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले, 24 लोग घायल

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में गेहूं के खेत में पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 24 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। खेत में पानी भरने से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार गांव में एक पक्ष ने अपने खेत में पानी लगाया था, जो बहकर इंद्रपाल के गेहूं के खेत में भर गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को मामले को लेकर दोनों पक्ष साढ़ थाने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने समझौता करा दिया था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह फिर से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि जयचंद्र और बदलू राहुल के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। राहुल के विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों, फरसा, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के कई लोग घायल मारपीट में पहले पक्ष के अरविंद, जयचंद, रामप्रसाद, निशा, शिवनाथ, विश्वनाथ, शालू, जगन्नाथ, छविनाथ, केशनपाल और बउवन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के राहुल, नितिन, छविनाथ, अरविंद, बउवन, केशनपाल, कल्लू, विश्वनाथ, राजेवारी, पूनम, बबली और उर्मिला समेत कई लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही साढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज जेल में कैदी की हुई थी मौत:भाई ने जेल में हत्या का लगाया आरोप, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी तहरीर
    Next Article
    लखनऊ में दंपती से 16 लाख की ठगी:फर्जी इंस्पेक्टर बनकर मांगे आधार-बैंक डिटेल, रुपए ट्रांसफर कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment