Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में देर रात तक झमाझम बारिश:सुबह से छाए काले बादल; आज दिनभर ऑरेंज अलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। देर रात में झमाझम बरसात होने से तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन में 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून में लखनऊ में अभी तक 38 फीसदी सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान कुल बारिश 165.1 मिलीमीटर बरसात हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 253.5 मिलीमीटर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम की 4 तस्वीरें देखिए… 26 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य में बारिश की गतिविधियां थोड़ी सुस्त रहेंगी, लेकिन 26 जुलाई से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी हवाओं की मुख्य लाइन फिलहाल सामान्य से काफी दक्षिण की ओर खिसक गई है। यह जैसलमेर, कोटा, गुना और मध्य प्रदेश-बिहार के दक्षिणी हिस्सों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस समय उत्तर प्रदेश में कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसी वजह से मानसून का मुख्य जोर अभी पश्चिम और मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गया है। 25 जुलाई तक सीमित बारिश 25 जुलाई तक यूपी में बारिश काफी सीमित रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें तो गिर सकती हैं, लेकिन कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 26 जुलाई से मानसूनी हवाएं एक बार फिर उत्तर दिशा की ओर (यानी यूपी की तरफ) खिसकेंगी। इससे प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 27 जुलाई से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 31°C तापमान, हल्के बादलों से सुहाना मौसम:21 KM/H की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश के आसार
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 24 जुलाई- आपके काम की खबर:पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर AISA का प्रदर्शन; अविमुक्तेश्वरानंद का 'गो गर्जना' कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment