Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दोस्तों ने युवक की गला रेतकर हत्या की:वारदात से पहले शराब पार्टी, मैदान में मिली लाश; 2 हिरासत में

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में पड़ी मिली। मौके से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने ही शराब के नशे में युवक की हत्या की है। पुलिस 2 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना चिनहट इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई। मृतक की पहचान चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है। वह टाइल्स कारीगर था। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मां ने बताया- रितेश बिना घर में बताए घूमने निकला था। पौने आठ बजे उसे फोन कर पूछा तो बोला निशातगंज में हूं। इसके बाद फोन काट दिया। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाला रितेश सिंह टाइल्स कारीगर था। मंगलवार शाम को वह घर से बिना बताए अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। चिनहट के हरदासीखेड़ा स्थित मैदान में स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। रितेश के गले पर गहरा घाव था और खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से रितेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक के नंबर से हुई पहचान पुलिस को घटनास्थल पर एक बाइक खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। पुलिस को घटनास्थल से शराब, कोल्ड्रिंक और पानी की बोतलें मिली हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि रितेश किसी के साथ वहां बैठा था। उसी दौरान विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने देर रात रितेश के दो परिचितों को हिरासत में लिया है। रंजिश या विवाद बना हत्या की वजह प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या किसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल दोस्ती, लेन-देन और व्यक्तिगत विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मां बोली- आखिरी बार फोन पर बात हुई मां ने बताया- रितेश से रात पौने आठ बजे फोन पर बात हुई थी। उसने निशातगंज में होने की जानकारी दी थी। पिता ने बताया- रितेश इंटरमीडिएट पास था और टाइल्स लेबर का काम करता था। हमारा परिवार पिछले सात साल से लखनऊ में रह रहा है। हम लोग मूल रूप से बलिया जिले के झरकटहा गांव के रहने वाले हैं। मामा बोले-दोस्त ने फोन करके बुलाया मामा सुनील ने बताया- प्रियांशु नाम के लड़के का मंगलवार शाम को फोन आया था। इसके बाद रितेश घर से 200 लेकर निकल गया। शाम को 8 बजे के करीब परिवार से बातचीत हुई। इसके बाद उससे बातचीत होना बंद हो गई। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस का रात करीब 11 बजे फोन आया। उन्होंने बताया कि रितेश की लाश मिली है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में हररोज 10 हजार गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी: एजेंसियों के बाहर लंबी कतार, प्रदेशभर में 177 FIR-16 गिरफ्तार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर असामान्य हालात देखने को मिल रहे हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद कमर्शियल सिलेंडरों पर कंडीशनल रोक, 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था और अचानक बढ़ी मांग ने सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट कर दंपती से ₹12.90 लाख ठगे:ATS अधिकारी बनकर 3 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा, FD तुड़वाकर रकम मंगवाई
    Next Article
    भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का सपा पर हमला:बोले- जनता 'लाल टोपी' की हकीकत समझ चुकी है, दोबारा मौका नहीं देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment