Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धमाके के साथ जला डंपर, VIDEO:45 मिनट उठती रहीं लपटें; टायर फटने पर पिलर से टकराया, आग लगी; चालक झुलसा

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में देर रात बड़ी दुर्घटना हो गई। एक डंपर का टायर धमाके के साथ फट गया जिससे वह फ्लाईओवर एलिवेटेड रोड के पिलर पर टकरा गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। करीब 45 मिनट तक डंपर जलता रहा। इस दौरान आग की लपटें ऊपर एलिवेटेड रोड पर छू रही थीं और आसपास का आसमान धुएं से पूरी तरह काला हो गया। चालक बुरी तरह झुलस गया और खलासी भी घायल हुआ है। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के बंथरा बाजार के दादूपुर मोड़ के पास रात 11:30 बजे हुई। डंपर मौरंग से लदा था। उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सिरौती गांव के महेश प्रसाद डंपर (UP-79-AT-6069) से मौरंग लेकर आलमबाग (लखनऊ) की ओर जा रहे थे। अचानक डंपर के अगले दाहिने पहिये में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गया। 5 तस्वीरें देखिए… टायर फटने के बाद बेकाबू हो गया लोड डंपर टायर फटने से चालक महेश प्रसाद वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और डंपर एलिवेटेड रोड के पिलर संख्या-123 से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुरंत बाद डंपर में शॉर्ट सर्किट हो गया और उसमें आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। इस दौरान चालक महेश प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि क्लीनर अनूप भी आंशिक रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सरोजनी नगर फायर स्टेशन से एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डंपर की केवल बॉडी बची, बाद में बुझी आग फायर ब्रिगेड टीम ने जब तक आग बुझाई तब तक में डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घायल चालक महेश प्रसाद को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के कारण कानपुर रोड पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में चलती कार में लगी भीषण आग : सीतापुर हाईवे पर धू-धू कर जली, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार खदरा निवासी डॉक्टर चंद्रप्रकाश का परिवार लखनऊ से सीतापुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया गया कि रास्ते में गाड़ी के ओवरहीट होने की सूचना पर चालक ने कार को सड़क किनारे रोका। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते क्विड कार जलने लगी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पैर में गोली लगने से ढाबा मालिक घायल, एक आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    अलीगढ़ में आज से भारी वाहनों की नो-एंट्री:महाशिवरात्रि पर तैयार रूट प्लान, पीएसी संभालेगी ट्रैफिक व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment