Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पैर में गोली लगने से ढाबा मालिक घायल, एक आरोपी को पकड़ा

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक ढाबे पर रंगबाजी के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान ढाबा संचालक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बावजूद उसने हिम्मत दिखाते हुए फायरिंग करने वाले युवक को दबोच लिया। लोगों के जुटने के बाद आरोपी युवक के हाथ से पिस्टल छीन ली। दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना शुक्रवार रात 12ः30 बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर तिराहे के पास चाचा ढाबा की है। दो पक्षों में हुआ विवाद चाचा ढाबे जब्बार उस्मानी का है। जब्बार उस्मानी ने बताया कि रात लगभग 12.30 बजे 3 लड़के उनके ढाबे पर खाना खाने आए थे। कुछ देर बाद 3 लड़के और आ गए। उनका पहले से बैठे युवकों से विवाद हो गया। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे ढाबे पर पहले से मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास भीड़ भी जुट गई। इसके बावजूद युवक फायरिंग करता रहा। इसी बीच ढाबा संचालक जब्बार उस्मानी के पैर में गोली लग गई। ढाबा संचालक ने दिखाया साहस ढाबा संचालक ने जब्बार उस्मानी ने कहा- मैं गोली चला रहे हमलावर से भिड़ गया। उसे जमीन पर गिरा लिया। बाद में बड़ी संख्या में लोग भी आ गए। उन्होंने हमलावर से पिस्टल छीन ली। तब तक उसके दो साथी भाग गए। सूचना के बाद सराय ख्वाजा चौकी से पुलिस आ गई। पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। घायल का मेडिकल कराया गया। वहीं, पुलिस ने दबिश देकर हमलावर के एक और साथी को पकड़ लिया। तीसरे की तलाश में टीम लगी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में सवा तीन लाख बच्चों को लगेगा टीका:मीजिल्स-रूबेला उन्मूलन के लिए विशेष अभियान शुरू
    Next Article
    लखनऊ में धमाके के साथ जला डंपर, VIDEO:45 मिनट उठती रहीं लपटें; टायर फटने पर पिलर से टकराया, आग लगी; चालक झुलसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment