Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगना कैंसिल:LDA ने जमीन देने से मना किया; बोले थे- करो तैयारी, आ रहे हैं मुगदरधारी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार मार्च महीने में नहीं लग पाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल मैदान के लिए अप्लाई किया था। 19 फरवरी को LDA ने आयोजकों को पत्र लिखा, जिसमें जमीन देने से मना करने की बात कही। दरअसल, 14 मार्च से 18 मार्च तक प्रेरणा स्थल में दरबार का आयोजन होना था। इसके लिए हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने आवेदन अप्लाई किया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही थी। पुलिस से नहीं मिली NOC सूत्रों के मुताबिक, पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के चलते LDA ने यह कदम उठाया। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अनुमति न मिलने के कारण प्राधिकरण ने आवंटन आदेश कैंसिल कर दिया। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने पहले सोशल मीडिया पर तैयारियां शुरू कर दी थीं। धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने अपने फेसबुक पेज से भक्तों को मार्च में लखनऊ आगमन की जानकारी भी दी थी। हालांकि अब आवंटन निरस्त होने के बाद कार्यक्रम पर विराम लग गया है। दरअसल, जब तक पुलिस और प्रशासन से जरूरी अनुमतियां नहीं मिलतीं, तब तक किसी भी बड़े आयोजन के लिए सार्वजनिक स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाता। फिलहाल, आयोजकों की ओर से आगे की रणनीति पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 4 दिन हनुमंत कथा, 1 दिन दिव्य दरबार बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ दिन पहले लखनऊ आने की जानकारी धाम के फेसबुक पेज पर दी थी। उन्होंने कहा था कि यूपी की राजधानी में हम आ रहे हैं। करो दिव्य-भव्य तैयारी, लखनऊ में रहेंगे मुगदरधारी। कथा जीवन की व्यथा को मिटाती है, हमको भगवान से मिलाती है। सुंदरकांड पर आधारित हनुमंत कथा में आइए। 14 से 17 मार्च तक हनुमंत कथा होगी। उसके बाद 18 मार्च को एक दिन दिव्य दरबार भी लगेगा। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव:खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे; GRP की जांच जारी
    Next Article
    नोएडा पुलिस ने पंजाब से खालिस्तानी आंतकी को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार रखने के जुर्म में पकड़ा गया, जमानत मिलने के बाद फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment