Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पुलिस ने पंजाब से खालिस्तानी आंतकी को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार रखने के जुर्म में पकड़ा गया, जमानत मिलने के बाद फरार

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा पुलिस और एटीएस ने पंजाब से खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का सक्रिय सदस्य था। उसे अवैध हथियार रखने के जुर्म में 1993 में पकड़ा गया था। बाद में उसे गौतमबुद्धनगर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जमानत मिल गई थी। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसे बुधवार को खरड़ से गिरफ्तार करने के बाद पंजाब की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से नोएडा पुलिस ने उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उसे नोएडा लाया गया। यहां कोर्ट में करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला एके 56 और 121 कारतूस के साथ पकड़ा गया था पुलिस के मुताबिक- सुखविंदर सिंह ढिल्लो (63) पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है। उसे जुआ खेलने का शौक है। 18 अप्रैल 1993 को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के सेक्टर-20 से एके 56 और 121 कारतूस के साथ पकड़ा गया था। करीब आठ माह बाद 9 दिसंबर 1993 में गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने सुखविंदर सिंह को जमानत दे दी थी। 16 अगस्त 1995 को वह फरार हो गया था। कोर्ट ने उसे गिरफ्तार करने के लिए गैर जमानती वारंटी भी जारी किया गया था। पंजाब के खरड़ में छिपा हुआ था एटीएस की नोएडा यूनिट को सूचना मिली कि आतंकी सुखविंदर सिंह ढिल्लो कपूरथला स्थित अपने मूल पते पर नहीं रह रहा है। वह पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (एसएएस नगर) जिले के खरड़ में छिपा हुआ है। एटीएस की नोएडा यूनिट और गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बुधवार को खरड़ में छापा उसे गिरफ्तार कर लिया। अब जानिए सुखविंदर सिंह की क्राइम हिस्ट्री सुखविंदर सिंह के खिलाफ पंजाब के कपूरथला में 10 मार्च 1983 को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 1987 में कपूरथला की सिटी कोतवाली में दो बार जुआ खेलने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए। 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर के थाना नंबर-4 में युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। 23 जून 1984 को कपूरथला में अवैध हथियार रखने की एफआईआर हुई। 10 जुलाई 1985 को पंजाब के फगवाड़ा में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। 19 मई 1992 में कपूरथला की सिटी कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगना कैंसिल:LDA ने जमीन देने से मना किया; बोले थे- करो तैयारी, आ रहे हैं मुगदरधारी
    Next Article
    प्रेगनेंट पत्नी को पति ने कुकर के ढक्कन से पीटा:संभल में बेटी को पीटने से बचाया तो हमला किया, पत्नी बोली- FIR कराऊंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment