Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे काशी:श्रद्धालुओं ने चरण पूजन किया, नवरात्रि में मां भगवती का करेंगे पूजन

    13 hours ago

    1

    0

    'गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद' के बाद आज यानी बुधवार शाम को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ से काशी पहुंचे। इस अवसर पर सनातनी जनता और गौभक्त पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ शंकराचार्य का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजन किया। इसके बाद वह अपने गद्दी पर बैठ गए। शंकराचार्य इस दौरान मौन बैठे हैं। श्रद्धालुओं ने चरण पूजन किया। कल नववर्ष के सूर्योदय के साथ चतुरङ्गिणी सेना का गठन आरम्भ करेंगे। इसके साथ ही मठ में नवदुर्गा पूजन और पंचांग का लोकार्पण करेंगे। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया- काशी आगमन पर श्रीविद्यामठ में भक्तों कीओर से शंकराचार्य जी की चरण-पादुका का पूजन कर उनका स्वागत-वंदन किया जाएगा। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र प्रतिपदा (19 मार्च) को नव संवत्सर उत्सव के अवसर पर शंकराचार्य जी 'सनातनी पंचांग' का विमोचन करेंगे। नवरात्र पर्यंत भगवती के विशेष पूजन सहित विविध धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसी क्रम में नवरात्र के प्रथम दिन 'प्रातर्मंगलम्' के 20वें वार्षिकोत्सव पर बटुक विद्यार्थियों द्वारा नव वर्ष के प्रथम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा तथा बटुकगण विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वाहन चोरों का आतंक::वजीरगंज-ठाकुरगंज में ताबड़तोड़ वारदातें, अस्पताल और घर के बाहर से उड़ाईं बाइक
    Next Article
    झांसी में सैन्य अभ्यास में लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने दिखाया पराक्रम:बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास ‘अमोध ज्वाला’ का समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment