Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा:फूड वैली का मामला, हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में कस्मटर का हंगामा

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स की वेज थाली में मांस का टुकड़ा निकलने पर हंगामा मच गया। शनिवार रात कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे। सभी ने अलग-अलग वेज आइटम ऑर्डर किए। ऑर्डर आने के बाद खाना शुरू किया तो उसमें मांस का टुकड़ा निकला। इस पर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रयागराज के प्रीतमनगर से हेमंत कुमार सिंह अपने 14 साथियों के साथ लखनऊ आए थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वे लो फूड वैली स्थित हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। सभी ने डीलक्स वेज सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी खाना ऑर्डर किया। कुछ देर बाद खाना सर्व कर दिया गया। सबने खाना शुरू किया तो थाली में मांस टुकड़ा मिला। 2 तस्वीरें देखिए- ग्राहक बोले- सादा खाने आए थे, मन खराब किया हेमंत ने कहा कि हमने सोचा आज कुछ सादा खाना खाते हैं, लेकिन यहां मन खराब कर दिया। सब लोग खा रहे थे लेकिन वेज की थाली में मांस का टुकड़ा देखकर सभी स्तब्ध रह गए। शिकायत की गई तो रेस्टोरेंट की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, बल्कि नेगेटिव बात कही। रेस्टोरेंट की तरफ से गहरा मानसिक आघात पहुंचाया गया। यह ग्राहकों के साथ छल, गंभीर लापरवाही है। जिसकी शिकायत करने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। उसके बाद गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मांस के साथ हड्डी का टुकड़ा भी पुलिस को सौंप दिया है। मामले में गोमतीनगर इंस्पेक्टर का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। हंगामा होते देख भीड़ जमा हो गई घटना के बाद रेस्टोरेंट में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। शोर-शराबा होते देख कई वहां परिवार के साथ आए लोग देखने लगे। इस दौरान जो लोग खाना खा रहे थे, वो भी अपना खाना चेक करने लगे। काफी समझाने के बाद महौल शांत हुआ। इसके बाद गोमतीनगर थाने में शिकायत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में जनरल स्टोर से हो रही थी गैस रिफलिंग:DM के निर्देश पर सप्लाई डिपार्टमेंट ने छापा मारकर 19 सिलेंडर जब्त किए; FIR होगी
    Next Article
    गोरखपुर में सफाई मित्र सुरक्षा की अनदेखी:नाले में उतरकर सफाई करते दिखे कर्मचारी, नगर आयुक्त बोले- ये हमारे वर्कर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment