Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वकील से दुष्कर्म का आरोप:शादी से इन्कार पर जान से मारने की धमकी; घर में घुसकर दुष्कर्म किया

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गाजीपुर-इंदिरा नगर इलाके में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता पेशे से अधिवक्ता है और 2023 से उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही है। पीड़िता के अनुसार जुलाई 2024 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए सैय्यद मो. मुजम्मिल इमाम (निवासी सर्वोदय नगर) से हुई। शुरुआत में उसने बात करने से मना किया, लेकिन लगातार संपर्क करने के बाद अक्टूबर 2024 के अंतिम सप्ताह से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप प्रार्थना पत्र के मुताबिक 9 नवंबर 2025 को आरोपी अपनी मां के साथ पीड़िता के मकान मालिक से मिलने आया था। इसी दौरान मौका पाकर वह उसके कमरे में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने शादी का वादा किया। आरोप है कि आरोपी की मां से फोन पर बात होने पर उन्होंने भी बदनामी का हवाला देते हुए मामला शांत रखने और शादी कराने का आश्वासन दिया। शादी से इन्कार, फिर धमकी पीड़िता का कहना है कि बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिवार ने सुन्नी-शिया मतभेद का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी ने कहा कि ज्यादा उड़ी तो लखनऊ में पता नहीं चलेगा। पुलिस के मुताबिक मामले में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद:बिजनौर में 4 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, 50 हजार जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    बलिया में डीएम-एसपी ने शिव बारात रूट का लिया जायजा:महाशिवरात्रि पर मंदिरों में सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment