Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वार्षिक सम्मान समारोह:108 और 102 एंबुलेंस कर्मी सम्मानित, ईएमटी व पायलट को मिले चेक

    1 day ago

    2

    0

    उत्‍तर प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को मंगलवार को लखनऊ में आयोजित वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया। सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निदेशक कृष्णम राजू और प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कर्मचारियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर सम्मानित किया। इनमें इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी), एंबुलेंस पायलट, एचबीई और इमरजेंसी रिस्पांस ऑफिसर (ईआरओ) शामिल रहे। इस मौके पर प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि संस्था का मूल सिद्धांत 'मानव सेवा ही माधव सेवा' है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संस्था ने 2012 में सेवाएं शुरू की थीं। राज्य सरकार के सहयोग से सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रोटोकॉल आधारित सेवाओं से लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल रही है। गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को एंबुलेंस के जरिए सहायता दी जा रही है। निदेशक कृष्णम राजू ने बताया कि संस्था की शुरुआत 2005 में 34 एंबुलेंस से हुई थी। वर्तमान में संस्था 19 राज्यों में करीब 22 हजार वाहनों का संचालन कर रही है। इनके माध्यम से प्रतिदिन 1.70 लाख से अधिक लोगों को आपातकालीन सेवाएं दी जा रही हैं। संस्था 108 और 102 के अलावा ट्रॉमा केयर, बाइक एंबुलेंस, बोट एंबुलेंस, नवजात शिशुओं के लिए विशेष वाहन, कार्डियक एंबुलेंस और 1962 एनिमल केयर सेवा भी संचालित कर रही है। कार्यक्रम में एचआर हेड राजकमल राय, देबज्योति कांजीलाल, सौरव टंडन, एसपी सिंह, विनीत जायसवाल, विकासमणि त्रिपाठी, मिथिलेश त्रिपाठी, आसिफ इकबाल खान, राजीव कुमार सोमबंशी और धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे की नौकरी के नाम पर 40 लाख का फ्रॉड:लखनऊ के दंपती ने रुपये वापस मांगने पर जेल भेजवाने को धमकाया
    Next Article
    MBBS-2026 बैच के विद्यार्थियों को पहनाए गए व्हाइट कोट:इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में नैतिक जिम्मेदारी निभाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment