Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वेतन के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन:4.5 km पैदल चले, पुलिस ने रोका; बोले- शोषण हो रहा, आधी सैलरी मिल रही

    14 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में वी विन लिमिटेड कंपनी के 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। वे गोमतीनगर स्थित ऑफिस साइबर टावर से निकलकर लोहिया पथ पर नारेबाजी करते हुए बढ़ने लगे। इस दौरान कई कर्मचारी रो रहे थे। करीब 4.5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्हें पुलिस समतामूलक चौक के पास रोक लिया। कर्मचारियों का कहना था कि 15 हजार रुपए की सैलरी का वादा करके 7000-8000 रुपए दिए जा रहे हैं। दो महीने की सैलरी भी रोककर दी जा रही है। कंपनी के ऑफिस में काम के लिए जाते वक्त बाहर ही सबके फोन जब्त कर लिए जाते हैं। घर में कोई भी इमरजेंसी आ जाए, हम लोग जब काम करके लौटेंगे तभी जान पाएंगे। वी विन लिमिटेड कंपनी आउटसोर्सिंग के जरिये सीएम हेल्पलाइन 1076 का संचालन करती है। सीएम हेल्पलाइन में यूपी के सभी 75 जिलों से लोग तहसील, जिला, पुलिस, बिजली, पानी, सरकारी अस्पताल, स्कूल, फसल बीमा, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और सीएम आवास संबंधी शिकायतें दर्ज कराते हैं। 6 तस्वीरें देखिए- प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अजय राय बोले- मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया, कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाएगी
    Next Article
    भाजपा MLA के बेटे ने नैनीताल में दिखाई धौंस:जाम में गाड़ी फंसी तो हूटर बजाने लगा, SDM ने रोका तो बोला- पापा विधायक हैं हमारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment