Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:परिजनों ने पत्नी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ना और आर्थिक दबाव डालने के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान रामप्रसाद (27) पुत्र रामदीन निवासी ग्राम मदौन, थाना जाखलौन के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार शाम उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि रामप्रसाद ने वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया। उसके अनुसार, विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। भाई ने बताया कि पत्नी ने न्यायालय में भरण-पोषण का वाद दायर किया था, जिसके आदेश पर रामप्रसाद नियमित रूप से भरण-पोषण दे रहा था। आरोप है कि इसके बावजूद पत्नी 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रही थी और फोन पर धमकी दे रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में व्यापारी स्वदेशी व्यापार मजबूत करने में जुटे:स्वदेशी जागरण मंच और व्यापार मंडल ने स्वदेशी पर चर्चा की
    Next Article
    यूपी अभिलेखागार में जनगणना के इतिहास पर चर्चा:अभिलेख प्रदर्शनी-संगोष्ठी के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment