Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में यूथ कांग्रेस ने लगाई होर्डिंग:लिखा- “बहरे को सुनाने के लिए धमाके की ज़रूरत होती है” ; इंडिया AI समिट पर NSUI को समर्थन

    5 hours ago

    1

    0

    इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपनी बात रखने वाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। रविवार सुबह कांग्रेस कार्यालय के बाहर युवाओं के समर्थन में बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों के जरिए कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें “साहसी” बताया गया है। “बहरे को सुनाने के लिए धमाके की ज़रूरत होती है” का जिक्र लगाए गए बैनरों में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के प्रसिद्ध कथन “बहरे को सुनाने के लिए धमाके की ज़रूरत होती है” का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का काम किया है। संदेश में इन युवाओं के समर्थन में “हमें आप सभी पर गर्व है” और “इंकलाब ज़िंदाबाद” जैसे नारे भी लिखे गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस संदेश के माध्यम से कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए होर्डिंग लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए होर्डिंग में कार्यकर्ताओं के समर्थन का स्पष्ट संदेश दिया गया है। यह होर्डिंग शरद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश की ओर से लगवाए गए हैं। बैनरों में यूथ कांग्रेस के उन साथियों को सलाम किया गया है जिन्होंने समिट के दौरान अपनी आवाज़ बुलंद की। इससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग लिस्ट 100 के पार:होली पर घर वापसी मुश्किल, यात्री परेशान
    Next Article
    बदायूं में दो बसों की टक्कर, 3 की मौत:मेरठ हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं, खिड़कियां काटकर निकाले गए 12 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment