Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल:तकनीकी खामी की वजह से फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराजके बमरौली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी ने शुक्रवार को अकासा एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया। विमान में सवार हो चुके 160 यात्रियों को उतार दिया गया। जिससे एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइंस स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिल्लाना-चिल्लाना शुरू कर दिया। मुंबई से दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंची 186 सीट वाली यह फ्लाइट शाम चार बजे उड़ान भरने वाली थी। यात्री बोर्डिंग पूरी कर चुके थे, तभी पायलट को तकनीकी खामी का पता चला। पहले एक घंटे की देरी की घोषणा हुई, लेकिन समस्या ठीक न होने पर फ्लाइट पूरी तरह कैंसल कर दी गई। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई ने वाराणसी होते हुए ट्रेन या बस का रुख किया, तो कुछ ने टिकट रद्द कराए।यात्रियों ने शिकायत की कि एयरपोर्ट के बाहर ऑनलाइन कैब चालकों ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाया और मनमाने किराए वसूले। एक यात्री ने कहा हम मुंबई के लिए निकले थे लेकिन रात भर फंस गए। एयरलाइंस ने पहले ही सूचना देनी चाहिए थी। स्थिति बिगड़ते देख एयरलाइंस ने वैकल्पिक फ्लाइट का वादा किया। कुछ यात्रियों को शनिवार सुबह भेजने और सिविल लाइंस के होटलों में ठहराने की व्यवस्था की गई।एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया तकनीकी कारणों से फ्लाइट निरस्त हुई। सभी यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक टिकट का विकल्प दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बजरंगदल के कार्यकर्ता हिरासत में लिए:ईद पर मिश्रित आबादी वाले गांव में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे
    Next Article
    लखनऊ में युवक को होटल में गिराकर लातों से मारा:अश्लील वीडियो बनाया, ₹35 हजार लूटे; ग्राइंडर ऐप पर की थी दोस्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment