Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मेट्रो फेज-2 के लिए 2883 करोड़ का लोन:एनडीबी ने जताई सहमति, 2 महीने में रफ्तार पकड़ेगा काम

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चारबाग से बसंतकुंज तक बनने वाले मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज-2) को बड़ा वित्तीय सहारा मिल गया है। ब्रिक्स देशों के बैंक न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने परियोजना के लिए लोन देने पर सहमति जता दी है। बैंक कुल लागत का 50% यानी 2883.93 करोड़ रुपए लोन देगा। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन फिलहाल लोन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है, जिसमें करीब डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल अनुमानित लागत 5801.05 करोड़ रुपए है। इसमें से करीब आधी रकम लोन के जरिए जुटाई जाएगी, जबकि बाकी रकम केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देंगी। दोनों सरकारें 1446.96-1446.96 करोड़ रुपए का योगदान करेंगी। इसके पहले लखनऊ और कानपुर मेट्रो के लिए यूरोपन इंवेस्टमेंट बैंक से लोन लिया गया था। मौजूदा समय में उसकी ब्याज दर अधिक होने के कारण अब एनडीबी से फंडिंग ली जा रही है। पहले चरण में 5 एलिवेटेड स्टेशन लोन मिलते ही पहले चरण में पांच एलिवेटेड स्टेशनों और ठाकुरगंज से बसंतकुंज तक करीब 4.6 किमी लंबे एलिवेटेड वायडक्ट पर काम शुरू होगा। इसमें डिपो को जोड़ने के लिए रैंप का निर्माण भी शामिल है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.16 किमी होगी, जिसमें 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। 5 स्टेशन एलिवेटेड होंगे। 7 स्टेशन अंडरग्राउंड बनेंगे। अंडरग्राउंड स्टेशनों में नवाबगंज, मेडिकल चौराहा, सिटी रेलवे स्टेशन, पांडेयगंज, अमीनाबाद, गौतमबुद्ध मार्ग और चारबाग शामिल हैं। चारबाग बनेगा इंटरचेंज हब चारबाग स्टेशन इस कॉरिडोर का सबसे अहम पॉइंट होगा। यहां से नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (मुंशीपुलिया–एयरपोर्ट) से कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रियों को ईस्ट-वेस्ट रूट से एयरपोर्ट या मुंशीपुलिया जाने के लिए चारबाग पर मेट्रो बदलनी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने पहले पति पर गोली मारने का आरोप लगाया:एटा में खेत पर भूसा भरते समय घटना, हालत गंभीर
    Next Article
    मोतीझील के अंडर-12 पार्क में टूटे झूले, सिंथेटिक ट्रैक उखड़ा:बच्चों के लिए बना खतरा, नगर निगम की अनदेखी पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment