Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोतीझील के अंडर-12 पार्क में टूटे झूले, सिंथेटिक ट्रैक उखड़ा:बच्चों के लिए बना खतरा, नगर निगम की अनदेखी पर उठे सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के मोतीझील कारगिल पार्क स्थित अंडर-12 चिल्ड्रेन पार्क की हालत इन दिनों बेहद बदहाल हो गई है। बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए इस पार्क में अब अधिकतर झूले टूटकर बेकार हो चुके हैं, जबकि सिंथेटिक ट्रैक जगह-जगह से उखड़ गया है। हालात इतने खराब हैं कि झूलों के आसपास बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। खेलते समय बच्चे अक्सर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पार्क नगर निगम मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद महीनों से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। देखिए 3 तस्वीरें… मेंटेनेंस के नाम पर शून्य व्यवस्था पार्क में घूमने आए लोगों का कहना है कि बदहाली की मुख्य वजह नियमित रखरखाव का अभाव है। बच्चों के लिए बने झूलों पर बड़े लोग भी झूलते हैं, जिससे उपकरण जल्दी खराब हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो कोई निगरानी व्यवस्था है और न ही मरम्मत का कोई इंतजाम किया गया है। 2021 में हुआ था पार्क का निर्माण जानकारी के अनुसार, इस पार्क का निर्माण वर्ष 2021 में एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया गया था। लाखों रुपये की लागत से बने इस पार्क की हालत कुछ ही वर्षों में बेहद खराब हो गई है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। मेयर बोलीं- निरीक्षण कराया जाएगा मामले में मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। पार्क का निरीक्षण कराया जाएगा और खामियों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क बच्चों के लिए है और इसकी सभी कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा। मेंटेनेंस न होने से स्थिति खराब बाबूपुरवा से आए गौस ने कहा कि पार्क की स्थिति बेहद खराब है और इसका नियमित मेंटेनेंस होना चाहिए। वहीं पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर संदीप अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के झूलों पर बड़े लोगों के झूलने से उपकरण टूट रहे हैं। उन्होंने भी बेहतर रखरखाव की जरूरत पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मेट्रो फेज-2 के लिए 2883 करोड़ का लोन:एनडीबी ने जताई सहमति, 2 महीने में रफ्तार पकड़ेगा काम
    Next Article
    एआरटीओ ने स्कूली वाहनों की जांच की:गौरीगंज में सुरक्षा उपकरणों की पड़ताल, कमियां सुधारने के सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment