Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मेट्रो में कल से शुरू होगी QR टिकटिंग:यात्री घर से बुक कर सकेंगे टिकट; आसान होगा सफर

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मेट्रो यात्रियों का सफर और भी आसान होने जा रहा है। (एलएमआरसी) QR आधारित नई टिकटिंग सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे यात्री घर बैठे मोबाइल से QR टिकट बुक कर सीधे स्टेशन पहुंचकर सफर कर सकेंगे। मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर QR टिकट डिजिटल रूप में सीधे यात्री के फोन पर उपलब्ध होगा। वहीं, टिकट काउंटर और QR सपोर्टेड वेंडिंग मशीन से पेपर QR टिकट जारी किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट पर अनिवार्य स्कैन QR टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश और निकास दोनों समय ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट पर QR कोड स्कैन करना होगा। इसके लिए पीली पट्टी के जरिए एक विशेष गेट बनाया गया है। डिजिटल सफर की ओर कदम मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि यह पहल यात्रियों को स्मार्ट और सुगम परिवहन सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। QR टिकटिंग से नकद लेनदेन की जरूरत घटेगी और पूरी प्रक्रिया और भी ज्यादा सुरक्षित होगी। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के साथ ही मेट्रो का यह कदम रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा। हर स्टेशन पर मिलेगी सुविधा मेट्रो प्रशासन ने सभी स्टेशनों पर QR सपोर्ट करने वाली नई टिकट वेंडिंग मशीनें लगाने जा रहा है। हर स्टेशन पर कम से कम एक QR सपोर्टेड वेंडिंग मशीन एक QR सपोर्टेड टिकट काउंटर और UPI से भुगतान की सुविधा होगी। इन मशीनों पर विशेष QR सपोर्ट स्टिकर लगाए जाएंगे ताकि यात्री आसानी से पहचान सकें। ऐसे बुक होगी QR टिकट लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप से टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) स्टेशन के टिकट काउंटर से
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूल में बच्चों को किया बंद, VIDEO:सुल्तानपुर में छात्रों से की मारपीट, प्रधानाध्यापिका ने गेट को किया लॉक
    Next Article
    सात फेरों के बाद दूल्हा निकला 'किन्नर':बाराबंकी में नगे लेने पहुंचे किन्नरों ने किया खुलासा, दबे पांव भागे बाराती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment