Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सात फेरों के बाद दूल्हा निकला 'किन्नर':बाराबंकी में नगे लेने पहुंचे किन्नरों ने किया खुलासा, दबे पांव भागे बाराती

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के बाराबंकी में एक शादी में हाईवोल्टेड ड्रामा हो गया। गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद सात फेरे हुए। पर विदाई से कुछ वक्त पहले पता चला- दूल्हा तो किन्नर है। बस फिर क्या था... बात फैलते ही, दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव निकल लिए। बाराती भी रफूचक्कर होने लगे। दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग दूल्हे को अपने साथ लेकर चले गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब सात फेरों के बाद देर रात किन्नर लोग नेग मांगने बारात में पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया। पर बात को दबाने के लिए दूल्हे के परिजन किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगे। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को शक हो गया। दुल्हन के परिजनों ने लड़के को चेक करने की बात कही, तो वह भागने लगा। तब तक किन्नरों ने खुद ही दूल्हे के भी किन्नर होने का खुलासा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22) से तय हुई थी। 13 फरवरी को शादी की डेट तय हुई थी। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची। बाराती नाचते-गाते गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार समेत पूरे गांव ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल के बाद बाराती खाना खाकर अपने जनवासे में चले गए थे। सात फेरे हो चुके थे। तड़के विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ अच्छे से गुजर रहा था। तभी सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की टोली नेग लेने पहुंची। जैसे ही किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे और उसके परिवार वालों के चेहरे भी पीले पड़ गए। दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया- आनन-फानन में दूल्हे के परिजनों ने 23 हजार रुपए किन्नरों के हाथ में रख दिए और चुप रहने का इशारा किया। यह सब देख हमें शक हुआ। दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और गुस्सा होने का नाटक करने लगा। तब तक किन्नरों ने बताया कि दूल्हा एक किन्नर है, जो पहले उनके साथ ही घूमता-फिरता था। खबर फैलते ही दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव भागने लगे। जनवासे ही आधे से ज्यादा बाराती भी गायब हो गए। दूल्हे को बनाया बंधक, बिना दुल्हन लौटी बारात दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, पर लोकलाज के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दुल्हन के परिजनों ने बाकी बचे बारातियों को जलपान कराया और शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा। पैसे अदा करने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दूल्हे को लेकर गए किन्नर इस हंगामे के बाद किन्नरों की टोली परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर दूल्हे को अपने साथ ले गई। किन्नरों ने बताया- युवक पहले उन्हीं की टोली के साथ घूमता था। ढोलक बजाता था। मौसी ने गोद लिया था युवक, अब सभी फरार दुल्हन के फूफा ने बताया- युवक को उसकी मौसी ने गोद लिया था। युवक बचपन से ही अपनी मौसी के साथ रहता था। हमने लड़के की कदकाठी और हुलिया देखकर यह रिश्ता तय किया था। हमें सच्चाई पता नहीं थी। लड़के के परिवार वालों ने बताया था कि लड़के के नाम 2 बीघा जमीन है। हमें लगा, हमारी बेटी खुशी रहेगी। --------------------------------- ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में चाची-भतीजे की शादी, पति ने करवाए 7 फेरे:बोला- छिप-छिपकर मिलती थी, डर था कि हत्या न करवा दे बागपत में चाची और भतीजे ने शादी कर ली। थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। यह सब महिला के पति की मर्जी से हुआ। पति का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी। उसने कहा- अगर वह शादी नहीं कराता, तो मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती। अब मेरा पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी ने मुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहीं और चला जाऊंगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मेट्रो में कल से शुरू होगी QR टिकटिंग:यात्री घर से बुक कर सकेंगे टिकट; आसान होगा सफर
    Next Article
    काशी में महाशिवरात्रि पर गंगा में आस्था की डुबकी:दशाश्वमेध घाट पर स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन, श्रद्धालु बोले भव्य है काशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment