Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम की लिफ्ट खराब:बुजुर्ग बोले- 8 बार से दौड़ रहे हैं जान दे दें, मेयर ने अफसरों को फटकारा; कहा- मानवता मर गई?

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम के लालबाग मुख्यालय में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार को अपनी समस्याएं बताईं। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद समाधान न होने पर नाराजगी जाहिर की। बुर्जुग ने कहा- 8 बार चक्कर लगा चुका हूं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जान दे दूं क्या? नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट खराब है। सेकंड फ्लोर पर चल रहे समाधान दिवस में 90 साल की बुजुर्ग महिला सीढ़ियां चढ़कर पहुंची। इस पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मानवता खत्म हो चुकी है क्या? 90 साल की बुजुर्ग सीढ़ियों से सेकंड फ्लोर पर पहुंची दरियापुर, तालकटोरा निवासी विशुना (90) सीढ़ियों से सेकंड फ्लोर पर पहुंचीं। मेयर ने अफसरों को उनकी समस्या दूर करने का निर्देश दिया। दरअसल, उनका एक कमरे का मकान है, जिसका तीन साल से हाउस टैक्स नहीं जमा हुआ है। उनका बिल कुल 972 रुपए आया है। वह राहत देने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि घर परिवार में कोई नहीं है। अकेले ही आना पड़ा। इतना दौड़े कि फाइलें अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगी स्टेशन रोड निवासी 60 वर्षीय अशोक कुमार भार्गव ने अपनी समस्या सुनाई। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उनकी दुकान 2021 से 2025 तक बंद थी। 2003 से 2013 तक भी दुकान बंद थी। इस दौरान हाउस टैक्स माफ किया गया था, लेकिन अब नहीं हो रहा है। हम ऐसे ही परेशान हैं। अब दुकान खुली तो टैक्स लगा दिया है। डेढ़ लाख रुपए टैक्स लगा दिया गया है। अब आख्या तैयार हो गई है, तो अधिकारी दस्तखत नहीं कर रहे हैं। हार्ट का मरीज हूं। बायपास सर्जरी हो चुकी है। 12 फाइल हमारे मामले की बन चुकी है। इसका गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। एक फाइल खो भी गई है। नगर निगम से इसका मुकदमा दर्ज होना चाहिए। 8 बार चक्कर काट चुका हूं। अब क्या जान ही दे दूं?
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल चुनाव- भारत विरोधी केपी ओली 1800 वोटों से पीछे:काठमांडू मेयर रहे बालेन शाह आगे, उनकी पार्टी को पहली जीत मिली, 62 सीट पर आगे
    Next Article
    BHU में 2 साल बाद पुनः खुलेगा नेपाली अध्ययन केंद्र:कुलपति ने लिया फैसला, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment