Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:निजी बिल्डर पर जमीन कब्जा करना का लगाया आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरोजनी नगर के अटल बिहारी वॉर्ड में होलिका दहन की जमीन निजी बिल्डर द्वारा कब्जाने का आरोप लगाया। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त के चैम्बर के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। जिसके बाद किसी तरह हालात काबू में आए। किसान यूनियन के सदस्यों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते अब होलिका दहन के लिए कोई स्थल नहीं बचा है। प्रदर्शन कर रहे है लोगों का यह भी कहना था कि स्थानीय लोगों में इसको लेकर जबरदस्त आक्रोश है। सुनवाई न होने पर दिया धरना भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा का कहना था कि नवंबर महीने में निजी बिल्डर द्वारा होलिका दहन की जमीन पर कब्जा करने को लेकर शिकायत दी गई थी। नगर निगम के बड़े अफसर के संज्ञान में भी यह मामला लाया गया था। तभी कहा गया था कि निजी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होगी पर नगर निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब कोई किसान नगर निगम की जमीन पर अपने किसी जानवर के लिए नांद रख लेता है तो तुरंत नगर निगम चालान कर देता है पर बड़े बिल्डरों के खिलाफ नगर निगम एक्शन लेने के लिए टालमटोल करता है। सुनवाई नहीं हुई तो धरने पर बैठे 3 महीने बाद भी जब एक्शन नहीं हुआ तब मजबूर होकर भारतीय किसान यूनियन यहां धरना दे रहा है। आज पहले हम लोग अपनी बात करने आए थे पर जब सुनवाई नहीं हुई तब मजबूर होकर धरना धरने पर बैठ गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में बटुक बोले- अपने गुरु शंकराचार्य पर पूरा भरोसा:फंसाने की साजिश हुई; हाईकोर्ट से राहत के बाद श्री विद्या मठ में जश्न
    Next Article
    गले में नरमुंड माला, शरीर पर चिता भस्म VIDEO:काशी के मणिकर्णिका घाट पर मसाने की अद्भुत होली, जलती चिताओं के बीच डमरू वादन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment