Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गले में नरमुंड माला, शरीर पर चिता भस्म VIDEO:काशी के मणिकर्णिका घाट पर मसाने की अद्भुत होली, जलती चिताओं के बीच डमरू वादन

    3 hours ago

    1

    0

    आज शनिवार को काशी के मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। औघड़, नागा व साधु बड़ी संख्या में यहां पालकी लेकर उस स्थान पर पहुंचे जहां पर बड़ी संख्या में चिताएं जल रही थीं। इन चिताओं के बीच इसी भस्म से लोगों ने होली खेली गई। गले में नरमुंड माला पहले, शरीर पर चिताओं का भस्म लगाए और हाथ में डमरू और त्रिशूल लिए साधु व नागाओं ने करतब भी दिखाए। यहां 11 नरमुंड से बना बड़ा पहने मनिकंडन महराज अपने शिष्यों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं पगला बाबा भी अपने साथियों के साथ शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखते हुए यहां मणिकर्णिका घाट की गलियों में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। करीब 2 घंटे तक आमजन को घाट पर जाने से रोका गया था, सिर्फ अतिम संस्कार के लिए जाने वालों को ही जाने की अनुमति दी जा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:निजी बिल्डर पर जमीन कब्जा करना का लगाया आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस
    Next Article
    डॉक्टर और स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप:बिजनौर में महिला सभासद ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment