Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम में लिफ्ट खराब:बुजुर्ग बोले 8 बार से दौड़ रहे जान दे दें क्या, मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार बोलीं मानवता खत्म हो गई

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट खराब होने पर लोगों को समस्या हुई। इसपर मेयर ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मानवता खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही नाराज लोगों ने कहा कि कई बार नगर निगम के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 90 साल की बुजुर्ग सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पहुंची दरियापुर, तालकटोरा से पहुंची विशुना 90 साल की हैं। वो सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंची। उनकी समस्या देखकर मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मानवता मर चुकी है। मौके पर मेयर ने उनकी समस्या को तत्काल खत्म करने की बात कही। दरअसल, उनका एक कमरे का मकान है,जिसका तीन साल से हाउस टैक्स नहीं जमा हुआ है। इस दौरान उनका बिल कुल 972 रुपए आया है, जिसमें वह राहत देने की मांग मेयर और अधिकारियों से कर रही थीं। उनका कहना है कि घर परिवार में कोई नहीं है। अकेले ही आना पड़ा है। इतना दौड़े कि फाइलें अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगी अशोक कुमार भार्गव स्टेशन रोड से पहुंचे । उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उनकी दुकान 2021 से 2025 तक बंद थी। 2003 से 2013 तक भी दुकान बंद थी।इस दौरान हाउस टैक्स माफ किया गया था, लेकिन अब नहीं हो रहा है। हम ऐसे ही परेशान हैं। अब दुकान खुली तो टैक्स लगा दिया है। डेढ़ लाख रुपए टैक्स लगा दिया गया है। अब आख्या तैयार हो गई है, तो अधिकारी दस्तखत नहीं कर रहे हैं। हार्ट का मरीज हूं। बायपास सर्जरी हो चुकी है। 12 फाइल हमारे मामले की बन चुकी है। इसका गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। एक फाइल खो भी गई नगर निगम से इसका मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्लम्बर ने साड़ी के सहारे लगाई फांसी:कोचिंग से लौटे बेटे ने देखा, चार बच्चों के पिता थे; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    गोरखपुर में नाले में गिर रहे स्लैब:जहां हुई थी छात्र की मौत, वहां अधूरा नजर आता है ट्रंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment