Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम ने करोड़ों की जमीन से अतिक्रमण हटाया:तिवारीपुर में चला बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग की गई ध्वस्त

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने तिवारीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर सरकारी जमीन से कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों, प्लॉटिंग और अस्थायी बाउंड्रीवाल को हटाया। इसके साथ ही जोन-3 में कई जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस बल ईटीएफ और ईटीएफ टीम रहा मौजूद अतिक्रमण हटाने के दौरान जानकीपुरम थाना पुलिस बल और ईटीएफ की टीम मौजूद रही। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लगभग 2.65 करोड़ रुपये की जमीन कब्जे से हटाई गई। तिवारीपुर गांव स्थित खसरा संख्या 336 एवं 337 की बंजर भूमि से लगभग 0.0704 हेक्टेयर क्षेत्रफल को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए आंका गया है। सार्वजनिक फुटपाथ पर बने अवैध शौचालय को हटाया गया जोन-3 के सेंट गेब्रियल स्कूल गेट नंबर-2, केशव नगर स्थित एक आवास के सामने सार्वजनिक फुटपाथ एवं सड़क पर बने अनाधिकृत सार्वजनिक शौचालय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त अवैध निर्माण को हटवाया और सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से सेवा अस्पताल तक मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित और सुगम बनाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रधान प्रत्याशी पर करोड़ों की GST चोरी का आरोप:छत्तीसगढ़ GST टीम ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया, 10 घंटे तक चली जांच
    Next Article
    5 स्टार होटल में खाना खाकर भाग गए लोग:टेबल बुक कराई, 41 हजार का खाना खाने के बाद चुपके से निकल गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment