Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रधान प्रत्याशी पर करोड़ों की GST चोरी का आरोप:छत्तीसगढ़ GST टीम ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया, 10 घंटे तक चली जांच

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पूर्व प्रधान प्रत्याशी कुलदीप उर्फ अभिषेक पाठक को जीएसटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ की जीएसटी टीम ने उनके घर पर करीब दस घंटे तक छापेमारी की। जांच पूरी होने के बाद टीम सोमवार की देर शाम उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गई। उन पर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है। यह कार्रवाई सोमवार सुबह करीब सात बजे जलालाबाद थाना क्षेत्र के अतिबरा गांव स्थित पाठक के आवास पर हुई। लखनऊ नंबर की दो कारों से पहुंची जीएसटी टीम ने मकान के अंदर लगभग दस घंटे तक गहन जांच पड़ताल की। शाम करीब चार बजे जांच पूरी होने के बाद टीम ने पाठक को घर के अंदर से ही एक शाहजहांपुर नंबर की स्कॉर्पियो कार में बैठाया। इसके बाद कार को बाहर निकालकर उन्हें कचहरी स्थित सीजेएम कोर्ट ले जाया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि कुलदीप उर्फ अभिषेक पाठक के नाम पर दूसरे राज्यों में कई फर्म पंजीकृत हैं। इन्हीं फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई है। हालांकि, ग्रामीणों को उनके कारोबार के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है। छापेमारी और गिरफ्तारी के दौरान जीएसटी टीम ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी। मीडिया के सवालों का टीम ने कोई जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में कुलदीप उर्फ अभिषेक पाठक ने गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ा था। जिसमे उनकी हार हुई थी। उनकी पढ़ाई भी बाहर हुई थी। वह कभी घर आते तो कभी बाहर रहते थे। एक साल पहले वह अपने घर आए थे। गांव में भी वह ग्रामीणों से ज्यादा मतलब नही रखते थे। ग्रामीणों से किसी तरह से कारोबार की चर्चा भी नही करते थे। चर्चा ये भी है कि, वह इस बार प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उसका किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबध नही है। जीएसटी की इस कार्रवाई से गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में व्यापारी पर मिर्च पाउडर से हमला:बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, मोबाइल भी ले गए
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम ने करोड़ों की जमीन से अतिक्रमण हटाया:तिवारीपुर में चला बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग की गई ध्वस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment