Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नहीं आएगी आगरा फोर्ट इंटरसिटी,कानपुर तक ही सीमित:गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल का रूट बदला, गंगा पुल पर काम के चलते 42 दिन तक बदला रेल संचालन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गंगा नदी पर बने रेलवे पुल पर गर्डर बदलने के काम ने लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस काम के लिए 42 दिनों तक रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर मेगा ब्लॉक लागू कर दिया है। इस ब्लॉक का सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है, जिसके चलते कई ट्रेनों के रूट और संचालन में बदलाव किया गया है। आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी अब कानपुर तक सीमित रेलवे के नए आदेश के मुताबिक, 8 अप्रैल से आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी ट्रेन अब लखनऊ तक नहीं आएगी। यह ट्रेन कानपुर पहुंचकर ही निरस्त कर दी जाएगी। यानी कानपुर से लखनऊ के बीच इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा झटका लगेगा। गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल का रूट बदला रेलवे ने गोमतीनगर से बांद्रा जाने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन और मार्ग में भी बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 05033 अब 11 मई तक हर सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और बदले हुए रूट से बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा होते हुए अगले दिन रात 8 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05034 सात अप्रैल से 12 मई तक हर मंगलवार को बांद्रा से रात 11 बजे चलेगी और गुरुवार सुबह डालीगंज, बादशाहनगर होते हुए गोमतीनगर सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पत्थरबाजी से लोग परेशान:कई दिनों से छतों-टीनशेड़ों पर गिर रहे पत्थर, लोग रातभर दे रहे पहरा, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    हापुड़ में 21 प्रतिष्ठानों पर लगा 5.65 लाख का जुर्माना:पनीर, दूध, तेल, दाल, रसगुल्ला और पैकेज्ड पेयजल के नमूने फेल, कई खाद्य पदार्थ असुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment