Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पहुंची चेन्नई की टीम, नहीं आए MS धोनी:LSG के साथ मुकाबला कल, आज इकाना में दोनों टीमों की प्रैक्टिस

    1 day ago

    1

    0

    IPL 2026 के अहम मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम लखनऊ पहुंच गई है। 15 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और CSK के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। CSK के खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल पहुंचे, जहां पारंपरिक भारतीय अंदाज में उनका स्वागत किया गया। टीम बस से सबसे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बाहर निकले। उनके बाद एक-एक कर खिलाड़ी होटल पहुंचे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। संजू सैमसन, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज भी आए टीम के साथ बल्लेबाज संजू सैमसन, शिवम दुबे, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन भी नजर आए। वहीं टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सीएसके गुरुवार शाम इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र करेगी। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ नजर नहीं आए, जिससे उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक धोनी फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्होंने अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। इसी वजह से उनके LSG के खिलाफ मैदान में उतरने पर संशय बना हुआ है। अंक तालिका में निचले पायदान पर पहुंच चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी मुकाबले से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार शाम टीम इकाना स्टेडियम पहुंची, जहां कप्तान ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। युवा गेंदबाज मयंक यादव ने भी लंबा स्पेल डाला। धोनी के ना आने से टिकट के दामों में कटौती धोनी की अनुपस्थिति का असर टिकट बिक्री पर भी देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने जनरल स्टैंड के टिकटों की कीमतों में कटौती की है, हालांकि हॉस्पिटैलिटी टिकट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिगरेट फेंकने के विरोध पर सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:फर्रुखाबाद में डायल 112 के सिपाही के कपड़े फाड़े; लात-घूसों से मारा, 3 हिरासत में
    Next Article
    कानपुर की चकरपुर मंडी में भीषण आग लगी:दुकानदार बोले- घंटेभर बाद आई फायर ब्रिगेड, 44 दुकानें जलीं, 50 फीट ऊंची लपटें उठीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment