Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिगरेट फेंकने के विरोध पर सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:फर्रुखाबाद में डायल 112 के सिपाही के कपड़े फाड़े; लात-घूसों से मारा, 3 हिरासत में

    1 day ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सिगरेट फेंकने के विरोध पर सिपाही को 200 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ताल-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान यूपी-112 में तैनात सिपाही के कपड़े फाड़ दिए और पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिपाही ड्यूटी खत्म कर अपने दोस्त के साथ रात में टहलने निकले थे। आरोपी अपने भाईयों के साथ सिगरेट पी रहा था। उसने बिना देखे जलती हुई सिगरेट फेकी तो सिपाही के गाल पर जा लगी। सिपाही ने जब विरोध किया तो 3 भाइयों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना बुधवार देर रात नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। देखिए 3 तस्वीरें... अब विस्तार से जानें पूरा मामला मेरठ के रहने वाले सिपाही बिल्सन (28) फर्रुखाबाद के नवाबगंज में डायल 112 में पोस्टेड हैं। बुधवार रात वह बरतल वाली गली में अपने दोस्त के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान आरोपी अनूप (22) अपने 3 भाईयों के साथ वहां सिगरेट पी रहा था। आरोप है कि युवक ने लापरवाही में जलती हुई सिगरेट उनकी ओर फेंक दी, जो सीधे सिपाही बिल्सन के गाल पर जाकर लगी। अचानक हुई इस घटना से सिपाही भड़क गए और उन्होंने युवक से इसका विरोध जताया। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर अनूप आगबबूला हो गया और सिपाही से गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। अनूप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह कुछ दिन पहले अपनी भांजी की शादी में फर्रूखाबाद आया था। विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर यूपी-112 के सिपाही बिल्सन के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक गली में शुरू हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। हालात बिगड़ते देख सिपाही ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसके पीछे दौड़ पड़े और गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। मारपीट होते देख मोहल्ले के कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। घायल सिपाही ने थाने पहुंचकर बताई पूरी घटना मारपीट में घायल हुए सिपाही बिल्सन को थाने ले जाया गया, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। सिपाही ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद युवक और उसके साथियों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। वहीं घायल सिपाही बिल्सन को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ बोले- मामले की जांच जारी क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि सिगरेट फेंकने को लेकर विवाद होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घटना में घायल सिपाही को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गृहमंत्री बोले- आपदा से निपटने में NDRF का बड़ा योगदान:गाजियाबाद में अलंकरण समारोह में परेड की सलामी ली, जवानों के करतब देखे
    Next Article
    लखनऊ पहुंची चेन्नई की टीम, नहीं आए MS धोनी:LSG के साथ मुकाबला कल, आज इकाना में दोनों टीमों की प्रैक्टिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment