Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पहुंची गुजरात की टीम:12 अप्रैल को LSG से खेलेंगे IPL मैच, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज टीम के साथ नहीं आए

    4 hours ago

    2

    0

    गुजरात टाइटंस की टीम लखनऊ पहुंच गई है। सुशांत गोल्फ सिटी के द सेंट्रम होटल में खिलाड़ी रुके हैं। टीम के साथ कप्तान शुभमन गिल और स्टार तेज गेंदबाज सिराज नजर नहीं आए। टीम प्रबंधन के अनुसार दोनों दिग्गज शुक्रवार शाम तक टीम से जुड़कर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। 12 अप्रैल को भिड़ेंगी गुजरात और लखनऊ गुजरात टाइटंस और मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स (एजएसजी) के बीच यह मुकाबला 12 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना पिछला मैच खेलकर लखनऊ की टीम के भी शुक्रवार शाम तक लखनऊ लौटने की उम्मीद है। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी इकाना में एक संयुक्त अभ्यास सत्र के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। गुजरात का उतार-चढ़ाव भरा सफर वर्ष 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनकर सबको चौंकाने वाली गुजरात टाइटंस का ग्राफ पिछले कुछ समय से गिरा है। 2023 में उपविजेता रहने के बाद, टीम 2024 में आठवें और 2025 में चौथे स्थान पर रही। इस सीजन में भी प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल (109 रन) और जोस बटलर (116 रन) ने मोर्चा संभाला है, जबकि गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान की जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए चुनौती बनी हुई है। लखनऊ के लिए वापसी की चुनौती दूसरी ओर, एलएसजी के लिए भी राह आसान नहीं रही है। शुरुआती दो सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली यह टीम पिछले दो सत्रों से सातवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। इकाना की घरेलू पिच पर गुजरात के खिलाफ यह मैच लखनऊ के लिए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने का एक बड़ा अवसर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला:कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा
    Next Article
    9 मानव तस्करों को 8 साल की सजा:लखनऊ कोर्ट ने 5 साल बाद सुनाया फैसला, रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ कराते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment