Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिए आगरा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष:बोले- आगरा के सांसद और विधायक चोर और दलाल, शहर को कर रहे बर्बाद

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा प्रत्यासी रामनाथ सिकरवार को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आगरा पुलिस से वे लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के लिए छुपकर पहुंचे थे। जहां उन्हें एक होटल से पुलिस ने हिरासत में लेकर एक गार्डन में गए। इसके अलावा शहर अध्यक्ष अमित सिंह को घर पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान वे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा- अब तुम्हारे बुरे दिन आ गए,अब तुम 2027 में जा रहे हो तो क्यों घबरा रहे है। SIR में फर्जी नाम कटवा रहे हो, जिला आगरा में भी कटवा रहे हो। लौट कर तुम्हारी हालत खबरा करेंगे। आगरा के सब सांसद और विधायक सब चोर है। तुम दलाली करा रहे हो, और देश के साथ गद्दारी कर रहे हो। सांसद-विधायक दलाल बन गए है। आगरा का सांसद बेईमानी से बना है,सांसदी में जीता था। इन लोगों ने बेईमानी की है डीएम ने बेईमानी कराई। करोड़ो में बिके दोनों सांसद और विधायक, में आगरा लौट कर आ रहा हूं वहीं देखूंगा। विस्तार से पढ़े… दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया। ट्रकों में भरकर PAC और RAF के जवान पहुंचे। रामनाथ सिकरवार ने आरोप लगाया है कि आगरा पुलिस ने उन्हें विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बार-बार कॉल कर हिरासत में लेने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया और लखनऊ में एक होटल में ठहरे हुए थे। सिकरवार ने कहा कि पुलिस ने उनके फोन की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में इमरजेंसी हालात हैं और आम आदमियों के अधिकारों को छीना जा रहा है। उन्होंने अग्नि वीर योजना को युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक बताया और कहा कि सरकार आम आदमियों की नौकरियां खत्म कर रही है। सिकरवार ने कहा कि वे लखनऊ में भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़ा और अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम आदमियों के हितों की अनदेखी कर रही है और उनके अधिकारों को छीन रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लखनऊ में किया गिरफ्तार:विधान सभा घेराव करने गए थे, मनरेगा बचाव संग्राम के तहत प्रदर्शन किया प्रदर्शन
    Next Article
    मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों में बंद:3246 मतदाताओं ने डाले वोट, 21 पदों पर 40 उम्मीदवार मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment