Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से चलने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ेगा:NHAI की नई टोल दरें लागू, रोडवेज ने किराया संशोधन का भेजा प्रस्ताव

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्गों पर टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद अब इसका असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है। टोल महंगा होने के चलते रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रोडवेज प्रशासन ने इस संबंध में सभी प्रधान प्रबंधकों और आईटी विभाग को पत्र लिखकर बसों के किराये में संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही नई किराया दरें लागू हो सकती हैं। टोल बढ़ने से बढ़ा संचालन खर्च रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नई दरें लागू हो चुकी हैं। इससे बस संचालन का खर्च बढ़ गया है, जिसे संतुलित करने के लिए किराये में संशोधन जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि कई प्रमुख रूटों पर टोल शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर बस सेवाओं पर पड़ेगा। इन टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर टोल दरों में बढ़ोतरी के चलते अब लखनऊ से कानपुर, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और अंतिम मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। संकेत मिल रहे हैं कि रोडवेज प्रशासन जल्द ही नई किराया सूची जारी कर सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बस यात्रियों को सफर के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति का कत्ल करने वाली पत्नी की कहानी:पुलिस से कहा- 2 साल तक बिना कपड़ों के भी मार खाई, सारा बदला लिया
    Next Article
    लखनऊ रूट पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:वाराणसी, दिल्ली और अयोध्या से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment