Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से हज यात्रियों की 11वीं फ्लाइट रवाना:दानिश आजाद अंसारी और दिनेश शर्मा ने दिखाई झंडी, देश के लिए दुआ की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से हज यात्रियों की 11वीं फ्लाइट रवाना हुई। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और सांसद दिनेश शर्मा ने हाजियों को विदा किया। हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 22 अप्रैल को गई थी, और यह सिलसिला 2 मई तक चलेगा। यूपी हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों की 11वीं फ्लाइट रवाना हुई। इससे 427 हज यात्री सऊदी अरब के शहर मदीना पहुंचे। इसमें 233 पुरुष और 194 महिलाएं शामिल थी। ‘देश की तरक्की के लिए दुआ करें’ दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हज बहुत मुबारक सफर है। हमारी सरकार प्रत्येक हाजी को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रही है। सरकार से जुड़े हुए मंत्री प्रतिनिधि लगातार हज हाउस का दौरा कर रहे हैं, हाजियों से मुलाकात करके उनको मिलने वाली सुविधाओं निरीक्षण करते हैं। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि यह हम लोगों का सौभाग्य है कि हाजियों से मुलाकात कर रहे हैं। यह बहुत ही पवित्र सफर है और गंगा जमुना तहजीब का हिस्सा भी है कि जब एक धर्म के लोग अपने पवित्र यात्रा पर जाएं तो दूसरे लोग उनसे मुलाकात करें। हम सभी यात्रियों से ही कहना चाहेंगे कि देश की अमन और चैन के लिए दुआ करें। 427 यात्री हुए रवाना उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों की 11 वीं फ्लाइट रवाना हुई। इससे 427 हज यात्री सऊदी अरब के शहर मदीना पहुंचे। इसमें 233 पुरुष और 194 महिलाएं शामिल थी। अब तक हज पर जाने वाले लखनऊ,कानपुर,बहराइच,मुरादाबाद,गाजियाबाद,हापुड़,बनारस,प्रयागराज,अयोध्या और सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों के यात्री हैं । हज यात्रियों के रुकने की व्यवस्था सरोजिनी नगर स्थित हज हाउस में की गई है। हज हाउस में तमाम सुविधाएं उपलब्ध एसपी तिवारी ने कहा कि हज हाउस में यात्रियों को पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट्स में हाजियों की सुविधा के लिए हज इंस्पेक्टर भेजे जा रहे हैं। हज कमेटी में हाजियों के रुकने की भोजन की तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के लिए ठंडा पानी और कमरों में AC की सुविधा उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में कानूनगो ने युवक से 'हिस्सेदारी' मांगी:पेपर पर साइन करने के बाद पैसे जेब में रखे, एसडीएम बोले- VIDEO चेक करेंगे
    Next Article
    अमरोहा में शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े, VIDEO:पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, युवक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment