Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से ईरान भेजा जा रहा है पैसा:छोटे बच्चों ने अपना गुल्लक फोड़ा , महिला बोली- पैसों के साथ चार बच्चे भी ईरान के लिए कुर्बान

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से 3 हजार मीटर दूर ईरान आर्थिक सहायता भेजी जा रही है। दरगाह हज़रत अब्बास में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जो अपना पैसा ईरान वालों की मदद के लिए भेजे रहे है। QR कोड के मध्य से स्कैन करके ईरान एंबेसी पैसा भेजा जा रहा है। महिलाएं अपना जेवर बेचकर पैसा लाई छोटे छोटे अपना गुल्लक लेकर पहुंचे। बच्चों ने अपना गुल्लक तोड़ के ईरान की एंबेसी तक पैसा पहुंचाने की बात कही। ईरान मदद के नाम पर बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग जमा हुए । लोगों ने कहा कि ईरान की मदद जरूर करेंगे उसके लिए चाहे जेवर बेचना पड़े या कुछ भी करना पड़े। हम जरुर मदद पहुंचाएंगे हमारे पास जो बचत के पैसे हैं वह सब ईरान को दे देंगे ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने इंसानियत के लिए जान दे दिया हम लोग भी अपना माल ईरान के लिए कुर्बान कर देंगे। ‘छोटे बच्चे गुल्लक लेकर पहुंचे’ दरगाह के अध्यक्ष मीसम रिजवी ने कहा कि हम लोग QR कोड की मदद से सीधे ईरान एंबेसी को सहायता भेज रहे हैं। छोटे बच्चे अपना गुल्लक लेकर आए है। ईरान में जो बमबारी हुई जिसमें छोटे बच्चे शहीद हो गए उनकी याद में हमारे बच्चे अपना पैसा लेकर पहुंचे हैं। फिलहाल कैश भेजने में थोड़ी सी समस्या आ रही है अगर हम लोग ईरान एंबेसी और ईरान कल्चरल हाउस में बात कर रहे हैं कि वहां का प्रतिनिधि आ जाए और वह कैश हमसे हासिल कर ले। अमेरिका और इजरायल का विरोध मीसम ने कहा कि ईरान ने हमेशा हिंदुस्तान की मदद किया है । गैस भेजा , ऑक्सीजन भेजा इसके अलावा तेल दिया पूरे विश्व में सबसे सस्ता ईरान ने ही तेल उपलब्ध कराया। ईरान के साथ हमेशा भारत का दोस्ताना वाला रवैया रहा है। युद्ध की स्थिति में ईरान ने किसी देश के लिए रास्ता ना खोल हो मगर भारत के लिए अपने रास्ते खोल दिए इसके बाद भारत गैस और तेल की मदद पहुंचाने लगी। इसलिए हम लोग इंसानियत के नाते ईरान की मदद करने आए हैं और अमेरिका इजरायल जो आतंकी हमले कर रहा है उसका विरोध करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटका क्लब ने पक्षियों के लिए जलपात्र लगाए:सुल्तानपुर में भीषण गर्मी से बचाने को पहल शुरू, पुलिसकर्मी भी आए आगे
    Next Article
    झांसी जीआरपी ने बरामद किए 27 लाख के मोबाइल:सर्विलांस से मैसेज पहुंचा तो थाने पहुंचकर जमा किए,फोन पाकर लोगों ने कहा थैंक्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment