Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी जीआरपी ने बरामद किए 27 लाख के मोबाइल:सर्विलांस से मैसेज पहुंचा तो थाने पहुंचकर जमा किए,फोन पाकर लोगों ने कहा थैंक्यू

    5 hours ago

    2

    0

    झांसी में जीआरपी ने सराहनीय काम करते हुए लाखों रुपए के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया। जीआरपी थाना झांसी की टीम ने करीब 27 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन खोजकर यात्रियों को वापस लौटाए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ये मोबाइल फोन यात्रियों द्वारा सफर के दौरान लापरवाही में कहीं गिर गए या छूट गए थे। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के जरिए इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोनों की विधिवत पहचान कर उनके मालिकों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों ने जीआरपी टीम का आभार जताया। एसपी ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपने सामान, खासकर मोबाइल फोन, का विशेष ध्यान रखें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। जीआरपी के फोन करते ही थाने में जमा कर गए मोबाइल एसपी जीआरपी ने बताया कि उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे मामले भी सामने आए, जहां लोगों को रास्ते में मोबाइल फोन मिले और उन्होंने उन्हें इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। जैसे ही उन मोबाइल फोनों को चालू किया गया, तकनीकी सर्विलांस के जरिए जीआरपी को उनकी लोकेशन मिल गई। इसके बाद संबंधित लोगों से संपर्क कर उन्हें बताया गया कि वे जिस मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, वह गुमशुदा/चोरी का है। सूचना मिलते ही कई लोग खुद जीआरपी थाने पहुंचे और मोबाइल फोन जमा कर दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से ईरान भेजा जा रहा है पैसा:छोटे बच्चों ने अपना गुल्लक फोड़ा , महिला बोली- पैसों के साथ चार बच्चे भी ईरान के लिए कुर्बान
    Next Article
    धुरंधर-2 में अतीक के किरदार पर अफजाल ने जताई आपत्ति:गाजीपुर में बोले- मेकर्स टिकट बेचने और फायदा उठाने के लिए किसी का भी नाम उछाल सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment