Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा बोलीं- जीजा साइको था

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया। गुरुवार दोपहर करीब 12:05 बजे मानस वाजपेयी कार से ICICI बैंक पहुंचा। फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया। इसके बाद 12:30 बजे वह सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानस पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद उसने सबसे पहले कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। इसके बाद मानस ने बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी। शीबा मानसिक बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। मानस को डर था कि उसके मरने के बाद बहन की देखभाल कौन करेगा? इसके बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली। दो गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। वारदात गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे। पत्नी की हत्या करने के बाद मानस ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया। इसमें लिखा- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी (दिव्या की) बहन प्रज्ञा और उनके (प्रज्ञा के) पति भरत यादव को सब कुछ पता है। दिव्या ने एक साल पहले पति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी दिव्या मिश्रा (33) ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं। वह रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दिव्या की शादी 2018 में मानस से हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी। हालांकि, दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। दिव्या ने एक साल पहले पति मानस बाजपेयी (35) से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद वह आलमबाग के श्रंगार नगर स्थित अपने मायके में रहने लगी थीं। कुछ दिन पहले दिव्या ने पारा के बुद्धेश्वर में अपना मकान बना लिया था। फिलहाल इसी घर में वह अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। दिव्या के पिता सरकारी नौकरी से रिटायर हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। वहीं, पति मानस हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन शीबा बाजपेयी (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के पिता भी बैंककर्मी थे। करीब 6 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां की भी मौत हो चुकी है। तस्वीरें देखिए… प्रज्ञा मिश्रा ने लिखा- पति साइको था, उसकी बहन पागल थी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- मेरी बहन दिव्या मिश्रा पति की साइको हरकतों और उसकी बहन की पागलपन की बीमारी की वजह से अलग रह रही थी। सुबह 9 बजे उसका साइको पति 2 रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा। जब वह बैंक लौटी, तो गेट पर उसके पति ने पहली रिवॉल्वर से गोली चलाई। फिर रिवॉल्वर की बट से चेहरे और सिर पर कई वार किए। पास के सब लोग जान बचाकर भाग गए। फिर दूसरा रिवॉल्वर निकाला और उससे फायर किया। माथे पर उसके बहुत बड़े-बड़े होल हैं। दिव्या तुम अब नहीं हो, यह यकीन कर पाना मुश्किल है। दिव्या काश के तुम इतनी सीधी नहीं होतीं। काश हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते। वारदात से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले मेरठ SSP को हटाया:चारू निगम पर भी गिरी गाज; केके बिश्नोई अब बिजनौर SP, यूपी में 9 जिलों के कप्तान बदले
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:यूट्यूबर प्रज्ञा की मैनेजर बहन की हत्या; चंपत बोले- नृपेंद्र मनमानी करते थे; भाजपा विधायक बोलीं- पूजा से रोका गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment