Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ तहसील में युवक से मारपीट:गांव के दंपती पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील परिसर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खुर्रमपुर निवासी अभिषेक चौहान ने अपने गांव के सुनील सिंह और उनकी पत्नी सोनी सिंह पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक चौहान के अनुसार, वह शनिवार को किसी काम से सरोजनीनगर तहसील गए थे। इसी दौरान गांव के सुनील सिंह और सोनी सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने सार्वजनिक रूप से उनका कॉलर पकड़ा, शर्ट फाड़ दी और मारपीट की। अभिषेक ने बताया कि दम्पत्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बंथरा थाना क्षेत्र से संबंधित इस मामले में पुलिस ने अभिषेक की तहरीर के आधार पर सुनील सिंह और सोनी सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी:2 श्रद्धालुओं के पैर टूटे, 3 घायल, ड्राइवर फरार
    Next Article
    प्लॉट बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप, दो पर केस:लखनऊ में युवती से ठगी, एलडीए ने बिना अनुमति बना मकान गिराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment