Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्लॉट बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप, दो पर केस:लखनऊ में युवती से ठगी, एलडीए ने बिना अनुमति बना मकान गिराया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्लॉट बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीजीआई के मधुबन विहार निवासी रौनक सिंह ने सत्य प्रकाश और आशीष त्रिपाठी नामक दो व्यक्तियों पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता रौनक सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) से की। उनके निर्देश पर बिजनौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रौनक सिंह के अनुसार, उन्होंने अपनी माता इंदु सिंह के साथ बिजनौर के ग्राम औरंगाबाद जागीर में 1050 वर्गफीट का एक भूखंड खरीदा था। इस जमीन का पंजीकरण बिजनौर स्थित उपनिबंधक सरोजनीनगर कार्यालय में कराया गया था। आरोप है कि जमीन दिखाते समय आशीष त्रिपाठी और विक्रेता सत्य प्रकाश ने खुद को भूखंड का वैध स्वामी बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकारी संस्थाओं से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। जमीन की बिक्री के बाद, आरोपियों ने रौनक सिंह के साथ रो-हाउस निर्माण के लिए एक समझौता किया। उन्होंने निर्माण के नाम पर अपने और अपने सहयोगियों के खातों में धनराशि भी मंगवाई। हालांकि, 29 दिसंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस निर्माण को बिना अनुमति का बताते हुए मकान को ध्वस्त कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें दूसरी जमीन देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वे इससे मुकर गए और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ तहसील में युवक से मारपीट:गांव के दंपती पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, केस दर्ज
    Next Article
    कानपुर में होली पर हर्बल कलर की डिमांड:भगवा रंगों की बिक्री ज्यादा, बच्चे मुर्गा टोपी ज्यादा खरीद रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment