Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विकास प्राधिकरण का 2 दिवसीय OTS कैंप कल से:91 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान के लिए आवेदन किया

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए विशेष कैम्प लगाया जा रहा है। बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-आई में प्रधानमंत्री आवास कालोनी के साइट ऑफिस में 22 और 23 अप्रैल को 2 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया- डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जिनके द्वारा आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके के अलावा ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा। एलडीए ने महत्वपूर्ण कदम उठाया माधवेश कुमार ने बताया- मंगलवार को 91 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना के लिए आवेदन किया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 201 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी। हमारा प्रयास है कि एलडीए के सभी आवंटियों को अधिक से अधिक सुविधा और लाभ पहुंचाया जाए। इसलिए एलडीए के द्वारा ये महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्कान रुद्राक्ष माला, साहिल ब्रेसलेट पहनकर कोर्ट पहुंचे:सौरभ हत्याकांड में दोनों आरोपियों से अदालत में हुए सवाल जवाब
    Next Article
    गोरखपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम:योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बुधवार को होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment