Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्कान रुद्राक्ष माला, साहिल ब्रेसलेट पहनकर कोर्ट पहुंचे:सौरभ हत्याकांड में दोनों आरोपियों से अदालत में हुए सवाल जवाब

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को पेशी के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। आरोपी मुस्कान जहां गले में रुद्राक्ष की माला पहने कोर्ट पहुंची, वहीं उसका प्रेमी साहिल हाथ में ब्रेसलेट पहने नजर आया। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जज की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस सबसे पहले साहिल को कोर्ट लेकर पहुंची। वह सिर झुकाए हुए अंदर गया और हाथ में हथकड़ी के साथ ब्रेसलेट पहने दिखाई दिया। कुछ देर बाद मुस्कान को लाया गया, जो पीले सूट और काले दुपट्टे में थी। उसने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और अपनी 6 महीने की बेटी को गोद में लिया हुआ था। उसके गले में रुद्राक्ष की माला खास चर्चा का विषय रही। अदालत में पहले साहिल से करीब 20 मिनट तक सवाल-जवाब हुए। इसके बाद मुस्कान से लगभग 16 मिनट तक पूछताछ की गई। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में मौजूद रहे। यह पेशी धारा 313 के तहत हुई, जिसमें अदालत ने दोनों आरोपियों से सीधे सवाल किए। सुनवाई के बाद पुलिस उन्हें वापस जेल ले गई। मामले में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और अभियोजन पक्ष अपने साक्ष्य पेश कर चुका है। पेशी के दौरान मृतक सौरभ की मां रेनू देवी भावुक हो गईं और उन्होंने दोनों आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। गौरतलब है कि 4 मार्च 2025 को सौरभ की हत्या का आरोप उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर है। आरोप है कि मुस्कान ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सौरभ को बेहोश किया और फिर साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डाल दिया गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। पेशी के दौरान मुस्कान की रुद्राक्ष माला और साहिल के हाथ में ब्रेसलेट को लेकर कोर्ट परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी,
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजुश्शरिया उर्स पर सुरक्षा का कड़ा पहरा:परीक्षा और उर्स के बीच ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी बड़ी चुनौती, एडीजी, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा
    Next Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण का 2 दिवसीय OTS कैंप कल से:91 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान के लिए आवेदन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment