Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी में चोरी:AC के 14 कॉपर पाइप उखाड़ ले गए चोर, CCTV कैमरे बंद मिले

    19 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी में चोरी की घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर लाइब्रेरी में लगे एयर कंडीशनरों के 14 कॉपर पाइप उखाड़कर ले गए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की पोल खुल गई। जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरी में वर्ष 2023 में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन चोरी के समय सभी कैमरे बंद पड़े थे। ऐसे में घटना की कोई फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। FIR नहीं हुई दर्ज विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में पुलिस को दो बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि महत्वपूर्ण परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का नियमित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में दो मंजिला पेंट शॉप में भीषण आग:बाजार की 300 से ज्यादा दुकानें बंद कराईं; 25 फीट ऊंची लपटें उठीं
    Next Article
    यूपी में मधुमिता शुक्ला के घर पर बम से हमला:बहन बोलीं- बाहुबली अमरमणि मेरा दुश्मन, अनहोनी हुई तो इनका परिवार जिम्मेदार होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment