Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 डेज वर्किंग:सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे विभाग, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय की वर्किंग में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए अब हफ्ते में 5-दिन वर्किंग के निर्देश दिए गए हैं। अब सोमवार से शुक्रवार तक विश्वविद्यालय के सभी विभाग खुलेंगे। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय और शैक्षणिक विभाग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। आधे घंटे का होगा लंच जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण संबंधी संदेश के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक भोजनावकाश भी निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सक्षम स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा के अनुसार, विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित होती रहेंगी और परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी-शर्ट पहनने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर सुसाइड किया:6 महीने पहले मुंबई की लड़की से की थी लव मैरिज, गोरखपुर में चैट से खुलासा
    Next Article
    राहुल की आय से अधिक संपत्ति मामले में एजेंसियां तलब:हाईकोर्ट ने CBI, ED से जवाब मांगा, 8 हफ्ते के अंदर दाखिल करना होगा ब्योरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment