Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-शर्ट पहनने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर सुसाइड किया:6 महीने पहले मुंबई की लड़की से की थी लव मैरिज, गोरखपुर में चैट से खुलासा

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पति ने लोवर-टीशर्ट पहनने पर प्रेग्नेंट पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ। हत्या की वजह पत्नी का लोवर-टीशर्ट और मॉडर्न कपड़े पहनना थीं। पुलिस को पति-पत्नी की व्हाट्सएप चैट में कपड़ों को लेकर हुए विवाद वाले मैसेज मिले हैं। दरअसल, लव मैरिज के 6 महीने बाद पति-पत्नी का शव कमरे में मिला था। पति का शव पंखे से लटक रहा था, जबकि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को चिंता हुई। काफी देर होने पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों की लाशें मिलीं। शुरुआत में पुलिस इसे सुसाइड का मामला मान रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद केस ही पलट गया। रिपोर्ट में पता चला कि पत्नी की मौत गला दबाने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन खंगाले तो हत्या की वजह भी सामने आ गई। मामला बेलघाट थानाक्षेत्र का है। 6 महीने पहले बुआ की लड़की से लव मैरिज की थी ‘घर में रहना है तो लोवर-टीशर्ट पहनना छोड़ना होगा’ एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया- एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली थी। पहले मामला सुसाइड का लगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और व्हाट्सएप चैट के जरिए मामले का खुलासा हुआ। पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला कि पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। निकहत मुंबई में पली-बढ़ी थी। गांव के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। निकहत शादाब को बेरोजगार और पुराने ख्याल का होने को लेकर ताने देती थी। …………………. ये खबर भी पढ़िए- यूपी में आंधी-तूफान, 24 घंटे में 56 मौतें:टीनशेड के साथ उड़ा युवक, 100 मीटर दूर गिरा; आज 51 जिलों में अलर्ट यूपी में आंधी-तूफान और तेज बारिश की वजह से पिछले घंटे में 56 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज और भदोही में सबसे ज्यादा 17-17 मौतें हुईं। बदायूं और फतेहपुर में 5-5, प्रतापगढ़ में 4, हरदोई, बरेली, उन्नाव में 2-2 और लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात में 1-1 मौत हुई। आज यानी गुरुवार सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हवा में नमी होने की वजह से गर्मी बेअसर है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 51 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन लड़के का चेहरा देखकर बोली- इससे शादी नहीं करनी:हरदोई में घराती-बाराती में लात-घूसे चले, दूल्हे समेत 6 गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 डेज वर्किंग:सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे विभाग, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment