Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में शिवाजी जयंती पर बवाल:कार्यक्रम के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, कई हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब छात्र संगठनों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय परिसर के मालवीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर वैचारिक टकराव खुलकर सामने आया। आरएसएस की 100 वर्ष यात्रा के उपलक्ष्य में था आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में मालवीय सभागार में छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता सभागार के बाहर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। “शैक्षणिक परिसर को वैचारिक मंच न बनाया जाए” - प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का आरोप था कि विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान को किसी विशेष विचारधारा के प्रचार का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कुछ देर में ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सभागार के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, कई हिरासत में सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच हालात बिगड़ गए। इस दौरान पुलिस और छात्र कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पूरे दिन परिसर में इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और हलचल जारी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार एसोसिएशन चुनाव: मो. तौहिद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष:त्रिकोणीय संघर्ष में 12 वोटों से मिली जीत, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 मेंबर चुने गए
    Next Article
    सुल्तानपुर के आयुष प्रताप को JEE Main में 98.6% अंक:सरस्वती विद्या मंदिर के कई छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment