Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर के आयुष प्रताप को JEE Main में 98.6% अंक:सरस्वती विद्या मंदिर के कई छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर किया

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानंद नगर के छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष प्रताप वर्मा ने 98.6 परसेंटाइल, आशुतोष द्विवेदी ने 98.3 परसेंटाइल, आदर्श वर्मा ने 97.97 परसेंटाइल और सागर तिवारी ने 97.58 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, आयुष कुमार तिवारी ने 96.24 परसेंटाइल, प्रज्ञा श्रीवास्तव और श्लोक बरनवाल ने संयुक्त रूप से 96.5 परसेंटाइल हासिल किए। दिव्यांश श्रीवास्तव ने 95.27 परसेंटाइल, अर्पित सिंह ने 94.61 परसेंटाइल, कौशल ने 93.56 परसेंटाइल, मनीष यादव और आदित्य यादव ने 93.5 परसेंटाइल तथा संभव सिंह ने 92.71 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। लगभग 11 अन्य छात्रों ने भी 90 से 93 परसेंटाइल के बीच अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ये छात्र ही विद्यालय के 'ब्रांड एंबेसडर' हैं और यह विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली की पहचान है। प्रधानाचार्य ने सफल छात्रों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के योजनाबद्ध शिक्षण, निरंतर सहयोग, परामर्श और कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने अपने माता-पिता की प्रेरणा को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण कारण बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में शिवाजी जयंती पर बवाल:कार्यक्रम के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, कई हिरासत में
    Next Article
    मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:22 फरवरी को विशेष शिविर का आयोजन, नए नाम जोड़ने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment